कोरिया। मंत्री अमर अग्रवाल के छत्तीसगढ़ में शराबबंदी नहीं करने के निर्णय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि सरकार की नीति सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालय बंद कर मदिरालय खोल रही है। सरकार खुद शराब बेच रही है।
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि, जुबान की कीमत नहीं है। ये हर बात पर झूठ बोलते हैं। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहले ठेकेदार शराब बेचते थे अब सरकार बेच रही है। शराब को राजस्व का साधन बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री कोचिये की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो समग्र निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान
कांग्रेस के यहां आयोजित संकल्प शिविर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत सहित पार्टी के कई अन्य नेता भी शामिल हुए।
वेब डेस्क, IBC24