औरंगाबाद में प्रतिबंधों को लागू करने में अपनाया जा रहा पक्षपातपूर्ण रवैया: सांसद

औरंगाबाद में प्रतिबंधों को लागू करने में अपनाया जा रहा पक्षपातपूर्ण रवैया: सांसद

औरंगाबाद में प्रतिबंधों को लागू करने में अपनाया जा रहा पक्षपातपूर्ण रवैया: सांसद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: May 24, 2021 10:25 am IST

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एआईएमआईएम के लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को नगर प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण तरीके से लागू किया जा रहा है और कुछ बड़ी दुकानों के मालिकों और शराब की दुकानों को इसका लाभ मिल रहा है।

जलील ने यह भी दावा किया कि बैंक ऐसे समय में “जबरन” कर्ज वसूली कर रहे हैं और लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हस्तक्षेप करना चाहिए।

‘फेसबुक लाइव’ के माध्यम से रविवार को जलील ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने के लिए गुलमंडी में मिठाई की एक बड़ी दुकान को सील कर दिया गया था लेकिन दो घंटे बाद वह दोबारा खुल गई जबकि छोटे दुकानदारों की दुकानें आठ मई से बंद हैं।

भाषा यश नीरज

नीरज


लेखक के बारे में