प्रमोशन में आरक्षण पर SC में तैयारी के साथ सरकार का पक्ष रखने के निर्देश, अतिथि विद्वानों को एडजस्ट करने का बड़ा फैसला

प्रमोशन में आरक्षण पर SC में तैयारी के साथ सरकार का पक्ष रखने के निर्देश, अतिथि विद्वानों को एडजस्ट करने का बड़ा फैसला

प्रमोशन में आरक्षण पर SC में तैयारी के साथ सरकार का पक्ष रखने के निर्देश, अतिथि विद्वानों को एडजस्ट करने का बड़ा फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: December 11, 2019 5:22 am IST

भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण को लेकर SC में पैरवी करने वाले वकीलों को सरकार ने निर्देश दिया है कि कोर्ट में जल्द और पूरी तैयारी के साथ सरकार का पक्ष रखें। इस मामले में फैसला होने तक स्केल के मुताबिक पदनाम दिए जाएंगे। वहीं अतिथि विद्वानों को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार हर अतिथि विद्वान को एडजस्ट करेगी। मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि बिरला ग्रुप को 50 साल की लीज पर हीरा खदान मिली है। 

यह भी पढ़ें —नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना से खफा हुए राहुल गांधी, आज राज्यसभा में शिवसेन…

इसके साथ ही उन्होने कहा कि हमीदिया में बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज मिलेगा, भोपाल में परिवहन व्यवस्था पर उन्होने कहा कि 9 इलेक्ट्रिक बस भोपाल में मार्च से शुरू होगी, दिल्ली जैसी स्थिति न बने इसलिए ये प्रयास किया जा रहा है, ट्रायल सफल रहा तो पूरे प्रदेश में इसे लागू करेंगे। हंगरी की कम्पनी मप्र में इलेक्ट्रिक बस के लिए फैक्ट्री लगाएगी।

यह भी पढ़ें — राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो सोना के साथ 10 तस्…

सांची के पास निनोद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने की भी उन्होने बात कही, साथ ही उन्होने बताया कि खानू गांव में वाटर स्पोर्ट्स के लिए सरकार योजना बना रही है, अब मप्र में रेत की खदानों से 1300 करोड़ रूपए आएंगे, ये कमलनाथ का विजन है, इसकी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनायी गई है।

यह भी पढ़ें — 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की डेथ ग्रैच्युटी में होंग…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com