बड़ी खबर! प्रदेश में अब रविवार का लॉकडाउन खत्म, सिर्फ कंटेनमेंट जोन में रहेगी पाबंदी

बड़ी खबर! प्रदेश में अब रविवार का लॉकडाउन खत्म, सिर्फ कंटेनमेंट जोन में रहेगी पाबंदी

बड़ी खबर! प्रदेश में अब रविवार का लॉकडाउन खत्म, सिर्फ कंटेनमेंट जोन में रहेगी पाबंदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 31, 2020 4:55 pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा, अब तक प्रदेश में अलग अलग जिलों में रविवार को लॉकडाउन लागू किया जा रहा था। लेकिन इसको भी अब ख़त्म कर दिया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आज से प्रदेश में कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 1103 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 9 की मौत, 686 डिस्चार्ज

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अब किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं रहेगा। अब तक हो रहे रविवार के लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की अनुमति के बिना कोई भी लॉकडाउन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी क…

मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के लिए केंद्र से प्राप्त गाइडलाइन का पालन करना होगा। अगर किसी ने सीधा लॉकडाउन कर दिया तो उन पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर से प्रदेश में राजनीतिक सभाएं शुरू हो सकेंगी। 100 प्रतिशत कारोबार संचालित हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में छत्तीसगढ़ में 7 दिन का…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com