महाराष्ट्र में बाइक सवार सूखे कुएं में गिरने से घायल हुआ

महाराष्ट्र में बाइक सवार सूखे कुएं में गिरने से घायल हुआ

महाराष्ट्र में बाइक सवार सूखे कुएं में गिरने से घायल हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 10, 2021 5:08 am IST

ठाणे, 10 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय युवक दस फुट गहरे सूखे कुएं में गिरने से घायल हो गया। युवक बाइक पर सवार था।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि राजा मुरुगसेन को पुलिस और दमकल विभाग के दलों ने बचाया।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना शुक्रवार देर रात एक बजे के आसपास भयंदर पाड़ा के निकट नगला बंदर पुलिस चौकी के निकट घटी। युवक सड़क किनारे स्थिति सूखे कुएं में गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आई।’’

कदम ने बताया कि युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा

मानसी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में