नया रायपुर में ओवरटेक करने पर विवाद, बाइक सवार की चाकू मारकर हत्या
नया रायपुर में ओवरटेक करने पर विवाद, बाइक सवार की चाकू मारकर हत्या
नया रायपुर में सीपीटी बिल्डिंग के पास एक कार को ओवरटेक करने के मामूली विवाद में कार सवार चार युवकों ने बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में 1 युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल है. मृतक तुहीन मलिक लाला बिल्डर के यहां सिविल इंजीनियर था, वो और उसका घायल साथी अलंकर पाल पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- सीढ़ियों से गिरकर घायल हुईं सरोज पांडेय, व्हीलचेयर से पहुंची नामांकन भरने
शनिवार रात दोनों खाना-खाने के बाद नया रायपुर घुमने निकले थे कोटरा भांटा के पास एक कार ने उन्हें ओवरटेक किया, इसके बाद सीपीटी बिल्डिंग के पास कार ने ओवरटेक कर बाइक सवार युवकों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दिया, इस बीच दो युवक तुहीन को अपने साथ ले गए और उस पर हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें-रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल,भूपेश ने कहा-बीजेपी के इशारों पर चलता है ‘झाड़ू’
तुहीन के बेहोश होने पर चारों युवक कार से फरार हो गए. सूचना मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तुहीन की मौत हो गई. पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


