सरोज के खिलाफ याचिका- जवाब देने मांगा समय, उधर नाबालिग से रेप पर भी जनहित याचिका दायर

सरोज के खिलाफ याचिका- जवाब देने मांगा समय, उधर नाबालिग से रेप पर भी जनहित याचिका दायर

सरोज के खिलाफ याचिका- जवाब देने मांगा समय, उधर नाबालिग से रेप पर भी जनहित याचिका दायर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 13, 2018 10:13 am IST

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्यसभा चुनाव मे गलत शपथ पत्र प्रस्तुत करने के आधार पर उनके खिलाफ कांग्रेस नेता लेखराम साहू ने याचिका दायर की है।

सुनवाई के दौरान सरोज पांडे वकील ने कोर्ट में जवाब पेश करने के लिए वक्त मांगायाचिकाकर्ता कांग्रेस नेता लेखराम साहू के तरफ से हिमांशु शर्मा पैरवी कर रहे हैं

वहीं नाबालिग से रेप के मामले में हाईकोर्ट में सोमवार को जनहित याचिका लगाई गईयाचिका में कहा गया है कि ऐसी व्यवस्था न्यायालय तय करें, जिसमें पीड़िता को प्रकरण के दौरान सबके सामने ना आना पड़ेउसका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाए

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने घोषित किए 108 नए संगठन ब्लॉक, कुल संख्या हुई 304, देखिए सूची

याचिका में, ऐसे मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं इसकी जानकारी भी मांगी गईमामले की अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में