नोट बांटने के वीडियो पर मंत्री बिसाहूलाल लाल की सफाई, कहा- आचार संहिता लगने से पहले कन्या पूजन कर दिए थे पैसे

नोट बांटने के वीडियो पर मंत्री बिसाहूलाल लाल की सफाई, कहा- आचार संहिता लगने से पहले कन्या पूजन कर दिए थे पैसे

नोट बांटने के वीडियो पर मंत्री बिसाहूलाल लाल की सफाई, कहा- आचार संहिता लगने से पहले कन्या पूजन कर दिए थे पैसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 5, 2020 11:27 am IST

भोपाल। नोट बांटने वाले वीडियो पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सफाई दी है, मंत्री ने कहा कि उस समय क्षेत्र में गया था तो लड़कियां कलश लेकर खड़ी थीं, तभी किसी को 10, किसी को 20 तो किसी को 100 रुपये दिए थे। उस दौरान आचार संहिता भी नहीं लगी थी। उसी दौरान का यह वीडियो आज वायरल किया जा रहा है जो गलत है।

ये भी पढ़ें: MP में जल्द होगी BJP प्रत्याशियों की घोषणा, वीडी शर्मा ने कहा ‘कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं म…

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि ‘बीजेपी की परंपरा है कि अच्छे काम से पहले कन्या पूजन होना चाहिए, हमारे जिले की भी यही परंपरा है कि शुभ कार्य के दौरान कन्या पूजन होता है, उसी दौरान पैसे दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज के…

बता दें कि सोशल मीडिया में अनुपपुर क्षेत्र से विधायक रहे मंत्री बिसाहूलाल सिंह का 100 रुपए के नोट बांटने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग ने शिकायत की है, जिसमें आरोप लगाया गया कि मंत्री द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है और नोट देकर मतदाताओं को प्रलोभन दिया जा रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com