धान खरीदी को लेकर बीेजेपी का आंदोलन 1 दिसंबर को, प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में होगा प्रदर्शन

धान खरीदी को लेकर बीेजेपी का आंदोलन 1 दिसंबर को, प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में होगा प्रदर्शन

धान खरीदी को लेकर बीेजेपी का आंदोलन 1 दिसंबर को, प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में होगा प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 25, 2019 2:51 pm IST

रायपुर। बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज यह फैसला लिया गया है कि धान खरीदी को लेकर बीेजेपी आंदोलन करेगी। 1 दिसंबर को किसानों के साथ एक दिवसीय आंदोलन का फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया है।

यह भी पढ़ें —दिग्विजय सिंह के करीबी संत ने सिंधिया को घेरा, स्टेटस से कांग्रेस हटाने पर मांगा जवाब

भाजपा द्वारा यह आंदोलन प्रदेश के सभी 1380 धान खरीदी केन्द्रों में किया जाएगा। आंदोलन में कांग्रेस सरकार से 2500 रू समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मांग करेगें। वहीं
2 दिसंबर को राज्यपाल से मिलकर बीजेपी विधायक इस मांग का ज्ञापन सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें — आंगनबाड़ी केन्द्रों में मासूमों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, बिना जांचे…

बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल ने एक दिसंबर से 1850 रूपए में धान खरीदने की बात कही है, वहीं शेष 650 रूपए की राशि को किसानों को बाद में योजना बनाकर देने की बात कही है, सरकार ने कहा है कि किसानों को वे 2500 रूपए देगें लेकिन एमएसपी पहले देगें बोनस बाद में दिया जाएगा।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/g7mVaRUDkXo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com