BJP अजा मोर्चा ने किया राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का ऐलान, कोरोना नियंत्रण में सहायता के लिए कार्यकर्ता लगाएंगे हेल्प डेस्क

BJP अजा मोर्चा ने किया राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का ऐलान, कोरोना नियंत्रण में सहायता के लिए कार्यकर्ता लगाएंगे हेल्प डेस्क

BJP अजा मोर्चा ने किया राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का ऐलान, कोरोना नियंत्रण में सहायता के लिए कार्यकर्ता लगाएंगे हेल्प डेस्क
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 22, 2021 4:36 pm IST

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई, बैठक में कोरोना सावधानियों के पालन पर चर्चा की गई, इसके साथ ही बैठक में अपने-अपने घरों में रहकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ेंः दुर्ग-रायपुर नेशनल हाइवे पर चलते एंबुलेंस में लगी आग, आनन-फानन में ड्राइवर ने भागकर बचाई जान

बैठक में यह भी तय हुआ कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता हेल्प डेस्क लगाएंगे, और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित और पीड़ित लोगों की सेवा करेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णूदेव साय ने अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रमों की तारीफ की है। विष्णु देव साय ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 75 मरीजों की मौत, आज 12384 कोरोना मरीज …

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं किए जाने एवं संक्रमित लोगों को पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रदर्शन में अजा मोर्चा के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना सावधानियों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com