भाजपा का ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम,गोयल ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गोयल से मिले धरमलाल कौशिक
भाजपा का 'संपर्क फॉर समर्थन' कार्यक्रम,गोयल ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गोयल से मिले धरमलाल कौशिक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत समाज के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीति और केन्द्र के अलावा राज्य में भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बता रही है। आज इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गोयल ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन सुरेश गोयल से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें- यूपी में बन रहा बांध, राजनीतिक भूचाल छत्तीसगढ़ में, जानिए क्या है मामला
लगभग एक घंटे से ज्यादा देर तक चली मुलाकात में धरमलाल कौशिक ने केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में रमन सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कौशिक ने पार्टी की देश और समाज के प्रति सोच से भी अवगत कराया। धरमलाल कौशिक और सुरेश गोयल के मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें- किसानों को फ्लैट रेट पर मिलेगी बिजली, 2005 के बाद के कर्मियों को ग्रेच्युटी का लाभ
धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा ‘संपर्क फॉर समर्थन’ के तहत समाज के वरिष्ठजन जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, उद्योगपति, प्रबुद्दजन, रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक अधिकरी और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों से मुलाकात कर रही है।
कौशिक ने बताया कि केन्द्र औऱ राज्य की भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए अच्छा काम कर रही है। ऐसे में हम भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्य़कर्ताओं का कर्तव्य है कि इन उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्दजनों तक पहुंचाएं, जिनका समाज के विकास में महत्तवपूर्ण योगदान है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


