Uttar Pradesh Rain News: यहां भारी बारिश और आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बिगढ़े हालात, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Uttar Pradesh Rain News: यहां भारी बारिश और आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बिगढ़े हालात, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Uttar Pradesh Rain News | Photo Credit: IBC24
- आंधी-तूफान के कारण 3 लोगों की मौत
- कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव का खतरा
- प्रशासन ने आर्थिक सहायता, राहत कार्य और सतर्कता के निर्देश जारी किए
बहराइच: Uttar Pradesh Rain News बहराइच जिले में लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान के कारण अलग-अलग तहसीलों में तीन लोगों की मौत हो गई। (Bahraich Heavy Rainfall) अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नेपाल एवं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और जिले में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात का खतरा बढ़ गया है। (Bahraich Rain News) जिला प्रशासन के अनुसार, महसी तहसील में पांच वर्षीय बच्चे, कैसरगंज में 42 वर्षीय महिला और नानपारा में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की प्रतिकूल मौसम के कारण मौत हो गई।
जिलाधिकारी दिए निर्देश
Uttar Pradesh Rain News जिलाधिकारी (डीएम) राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को 48 घंटे के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर मृतकों के परिजन को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार दौरा करने और नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
सतर्कता बरतने को भी कहा
उन्होंने जलभराव या बाढ़ की स्थिति में प्रभावित होने वाले लोगों की हरसंभव मदद करने तथा लोगों को अनावश्यक रूप से पानी में न उतरने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करने को भी कहा है। भारी बारिश से जहां पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहां टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश नगर निकायों के अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे पूर्व जिला प्रशासन के एहतियाती निर्देशों के तहत नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raipur Matru-Shishu Hospital Viral Video: रायपुर के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही.. सुरक्षा गार्ड लगा रहा था गर्भवती महिलाओं को ड्रिप, अब डैमेज कंट्रोल शुरू
- Vande Bharat: 1 घंटे ‘मुलाकात’, बिछी 27 की बिसात, पीएम मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात, क्या दिल्ली में तैयार हुआ UP-2027 का ब्लूप्रिंट?
- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, इस जिले में नाले में बही यात्रियों से खचाखच भरी बस, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस

Facebook


