भाजपा ने की राज्यपाल से सरकार की शिकायत, कहा दुर्भावना बस पहले से मंजूर विकास कार्यों को सरकार ने रोका

भाजपा ने की राज्यपाल से सरकार की शिकायत, कहा दुर्भावना बस पहले से मंजूर विकास कार्यों को सरकार ने रोका

भाजपा ने की राज्यपाल से सरकार की शिकायत, कहा दुर्भावना बस पहले से मंजूर विकास कार्यों को सरकार ने रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 14, 2019 11:51 am IST

जबलपुर। आज जबलपुर दौरे पर आए मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन से बीजेपी ने प्रदेश सरकार की शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज राज्यपाल लालजी टण्डन से मुलाकात की और उनसे प्रदेश सरकार की शिकायत की। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद जबलपुर में वो तमाम विकास कार्य रोक दिए गए हैं जिन्हें भाजपा शासनकाल में स्वीकृति दी गई थी।

यह भी पढ़ें — पूर्व गृहमंत्री ने कहा झीरम हमले में मंत्री कवासी लखमा कैसे बचे? इसकी हो जांच, मै नार्को टेस्ट के लिए तैयार

बीजेपी ने जबलपुर में प्रस्तावित प्रदेश के सबसे बड़े दमोहनाका फ्लाईओवर का हवाला दिया है जिसका भूमिपूजन हुए करीब एक साल का अरसा बीत रहा है लेकिन स्वीकृति के बाद भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया। पार्टी ने राज्यपाल से शिकायत कर इसके पीछे सरकार की राजनीतिक मंशा होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें — पौधारोपण घोटाले को लेकर वनमंत्री उमंग सिंघार ने दिए अपनी ही सरकार के खिलाफ जांच के आदेश, नोटशीट में खामी

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/4etowAAVGco” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com