भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी संगठन को एक बार फिर अपने मिस्ड कॉल मेंबर की याद आई है। बीजेपी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए मिस्ड कॉल देकर बीजेपी से जुड़ने के लिए बाकायदा अभियान चलाया था और दावा किया था कि एक करोड़ से भी ज्यादा लोग मप्र भाजपा के मेंबर बने हैं।
अब विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े होते समय एक बार फिर बीजेपी अपने इन्ही मिस्ड कॉल कार्यकर्ताओं की सुध ले रही हैं। ताकि चौथी बार सत्ता में आने के लिए दिए गए अब की बार 2 सौ पार के नारे को पूरा किया जा सके। बीजेपी 19 अगस्त को पूरे प्रदेश के मिस्ड कॉल मेंबर्स को सार्वजनिक जगहों से फोन कर पार्टी से दोबारा जोड़ने की शुरुआत करने जा रही है। बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण नापित का कहना है कि बीजेपी मिस्ड कॉल व्हाट्सअप और फेसबुक के जरिए अपने ऐसे सदस्यो से संपर्क करेगी।
यह भी पढ़ें : राजेंद्र कुमार सिंह के झंडा फहराने पर सवाल, शिकायत में कहा- विचाराधीन अपराधी को नहीं है अधिकार
वही कांग्रेस का साफ कहना है कि चुनाव आते ही बीजेपी को मिस्ड कॉल मेंबर की याद आ गई। अब तक किसान आत्महत्या कर रहे थे। महिलाओं के साथ दुराचार हो रहे थे। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं, तब बीजेपी और उनके नेता कहां थे।
वेब डेस्क, IBC24