भाजपा सांसद ने टॉयलेट साफ कर बटोरी सुर्खिया

भाजपा सांसद ने टॉयलेट साफ कर बटोरी सुर्खिया

भाजपा सांसद ने टॉयलेट साफ कर बटोरी सुर्खिया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: February 17, 2018 8:40 am IST

 अभी कुछ दिन पहले ही एक फोटो वायरल हुई थी जिसमे राजस्थान के मंत्री स्वच्छ भारत मिशन का मखौल उड़ाते रोड पर पेशाब करते नज़र आ रहे थे वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के भाजपा सांसद ऐसा कुछ कर गए जो सोशल मिडिया में मजाक बन गया। एक तरफ चुनावी तैयारी में नेतागण बयान बाजी करने में पीछे नहीं हट रहे हैं तो दूसरी तरफ रीवां से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा कुछ अलग ही करके सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

देखिए  वीडियो.-

 

दरअसल रीवां से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वे एक शौचालय की सीट को अपने हाथों से साफ कर रहे हैं. भाजपा सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रीवां में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुसुंडी में जनसंपर्क के दौरान प्राथमिक विद्यालय में बंद पड़े शौचालय की सफाई की.

 

देखिए  वीडियो.-

 

भाजपा सांसद के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उनके इस काम को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा कि जो काम सौ या दो सौ रुपये देकर किसी मिस्त्री या सफाई कर्मचारी से कराया जा सकता था उसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के लिए सांसद महोदय ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

 

 

 

 

वेब टीम  IBC24

 


लेखक के बारे में