IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के लिए मंत्री प्रहलाद पटेल ने की IBC24 की तारीफ, कहा- बच्चों को मिले काम करने की आजादी
स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के लिए मंत्री प्रहलाद पटेल ने की IBC24 की तारीफ, IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Prahlad Patel
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026
भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की मेधावी बेटियों को सम्मानित करने के लिए IBC24 का प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की टॉपर बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले सेशन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे ने उनसे प्रदेश में पंचायतों के विकास को लेकर कई सवाल भी पूछे।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 के ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम की तारीफ करते हुए उन्होंने चैनल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम बेटियों को भगवती का रूप मानते हैं। बेटियां सिर्फ स्लोगन नहीं है, वो सांस्कृतिक पंरपरा के वाहक है। IBC24 के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गांवों के पहले पंचायत भवन नहीं होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने 5200 भवन अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर बनाया है। गांवों में हमारी सरकार ने 3747 समुदायिक भवन बनवाया। कुलमिलाकर हमारी सरकार ने प्रदेश के पैसों का सदुपयोग किया।
मनरेगा के तहत 125 दिन के रोजगार देने को लेकर मंत्री पटेल ने कहा कि सरपंच कह रहा है कि मुझे मजदूर नहीं मिलते। इंडस्ट्रियल एरिया में जाइए वहां बोर्ड लगे हुए हैं कि हमको मजदूर चाहिए। आदमी गांव में काम नहीं कर रहा है और दूसरी तरफ ये कहा जाता है कि सरपंच मशीन से काम करवा रहा है। यह बात मैंने विधानसभा में कही है। मध्य प्रदेश में 57 लाख जॉब कार्ड धारी हैं, जिसमें 37 या 36 लाख करीब सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि नई पीढ़ी श्रम से दूर भाग रही है। ऐसा नहीं है कि काम नहीं है। काम है। काम करने का मन चाहिए लेकिन हम श्रम से भागने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है यह देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
देखें लाइव कार्यक्रम
- CG Promotion News Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां भेजा गया
- Datia By Election Result 2026 Update: दतिया में निर्णायक बढ़त की ओर कांग्रेस, 9500 से अधिक वोटों से आगे हैं घनश्याम सिंह, क्या नरोत्तम का टिकट काटना बीजेपी को पड़ गया भारी?
- GAIL India Ltd Share Today: 5 बार बोनस शेयर, दोगुना मुनाफा… फिर भी शेयर क्यों हुआ धराशायी? आखिर क्या हो गया इस महारत्न कंपनी के साथ
- OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘पप्पू यादव पर सपा का स्टैंड क्या है?’ पप्पू यादव विवाद पर ओपी राजभर का हमला, अखिलेश से पूछे तीखे सवाल
- CG Teacher Molestation News: ‘बच्चों को स्तनपान कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक, कहते हैं मासिक धर्म आया है तो प्रमाण लेकर आओ’ शिक्षिकाओं के आरोप के बाद बवाल

Facebook


