IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: युवाओं के विकास से लेकर खेल की अधोसरंचना तक.. IBC24 के मंच से मंत्री विश्वास सारंग ने दी अहम जानकारी, पिता को याद कर हुए भावुक
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 के ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24.in
- IBC24 का प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम का आगाज हो चुका है।
- इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की टॉपर बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।
- कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए।
भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की मेधावी बेटियों को सम्मानित करने के लिए IBC24 का प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की टॉपर बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे ने मंत्री विश्वास सारंग से खेल और युवा कल्याण से जुड़े कई अहम सवाल किए।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 के ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम की तारीफ करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने चैनल को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, प्रदेश में खेल को लगातार बढ़ाना और युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम हम कर रहे हैं। मंत्री सारंग ने आगे बताया कि, मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बनने वाला है जिसकी हर विधानसभा में एक खेल परिसर का निर्माण होने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मंच से बताया कि, मध्य प्रदेश की मोहन सरकार खिलाड़ियों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है। मंच पर IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे से बातचीत करते हुए मंत्री सारंग अपने पिता को यद् कर भावुक हो गए थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के लिए मंत्री प्रहलाद पटेल ने की IBC24 की तारीफ, कहा- बच्चों को मिले काम करने की आजादी
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: शुरू हुआ IBC24 का ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम, प्रदेश की टॉपर बेटियों को सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित
- Datia By Election Result Live : दतिया में ‘कमल’ पर भारी पड़ा ‘हाथ’! 6,029 वोटों से जीते घनश्याम सिंह, आशुतोष तिवारी बोले- ‘सिर झुकाकर जनादेश स्वीकार करता हूं, लेकिन…’

Facebook


