Teacher Transfer Latest Update: हर पांच साल में होगा शिक्षकों का ट्रांसफर! इन जगहों पर सेवा देंगे सरप्लस टीचर, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला
हर पांच साल में होगा शिक्षकों का ट्रांसफर! इन जगहों पर सेवा देंगे सरप्लस टीचर, Teachers Transferred Every Five Years in Bihar
Teacher Transfer Latest Update. Image Source- ibc24 Archive
पटना। Teacher Transfer Latest Update: बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.06 लाख से अधिक शिक्षक सरप्लस होने के बावजूद राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 32 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसके लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह तक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से वैकेंसी जारी किए जाने की तैयारी है। सरकार का लक्ष्य नवंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का है।
Teacher Transfer Latest Update: शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के लगभग 78 हजार सरकारी स्कूलों में कुल 1,06,288 शिक्षक सरप्लस हैं। इन शिक्षकों का समायोजन विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं में भी किया जाएगा। राजधानी पटना में सरप्लस शिक्षकों के लिए अलग व्यवस्था लागू की जाएगी। विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण नियमों में भी बदलाव किया है। अब शिक्षकों का ट्रांसफर प्रत्येक पांच वर्ष में किया जाएगा, जबकि पहले पूरी सेवा अवधि में केवल दो बार स्थानांतरण का प्रावधान था। ट्रांसफर के लिए आवेदन करते समय शिक्षकों को 30 विद्यालयों का विकल्प देना अनिवार्य होगा।
शिक्षा विभाग ने यह भी तय किया है कि प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी जाएगी, ताकि रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती की जा सके। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 65,413 सरप्लस शिक्षक कक्षा 1 से 5 तक में हैं। इसके अलावा कक्षा 6 से 8 में 9,471, कक्षा 9 से 10 में 16,904 तथा कक्षा 11 से 12 में 14,500 शिक्षक सरप्लस पाए गए हैं। इस बीच ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विभाग के ट्रांसफर पोर्टल के खुलने के दो दिनों के भीतर 22,591 सरप्लस शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 14,796 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन अंतिम रूप से जमा कर दिया है, जबकि 7,795 शिक्षकों ने आवेदन भरकर सुरक्षित रखा है, लेकिन अभी अंतिम सबमिट नहीं किया है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पहले चरण में म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शेष शिक्षकों का नियमानुसार स्थानांतरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और हर दो दिन पर इसकी समीक्षा की जा रही है।
- CG Promotion News Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां भेजा गया
- Datia By Election Result 2026 Update: दतिया में निर्णायक बढ़त की ओर कांग्रेस, 9500 से अधिक वोटों से आगे हैं घनश्याम सिंह, क्या नरोत्तम का टिकट काटना बीजेपी को पड़ गया भारी?
- GAIL India Ltd Share Today: 5 बार बोनस शेयर, दोगुना मुनाफा… फिर भी शेयर क्यों हुआ धराशायी? आखिर क्या हो गया इस महारत्न कंपनी के साथ
- OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘पप्पू यादव पर सपा का स्टैंड क्या है?’ पप्पू यादव विवाद पर ओपी राजभर का हमला, अखिलेश से पूछे तीखे सवाल
- CG Teacher Molestation News: ‘बच्चों को स्तनपान कराते वक्त झांकते हैं प्रधान पाठक, कहते हैं मासिक धर्म आया है तो प्रमाण लेकर आओ’ शिक्षिकाओं के आरोप के बाद बवाल

Facebook


