भाजपा राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की मुख्यमंत्री को चेतावनी, सांसदों के घरों के सामने नगाड़ा बजाना पड़ेगा मंहगा

भाजपा राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की मुख्यमंत्री को चेतावनी, सांसदों के घरों के सामने नगाड़ा बजाना पड़ेगा मंहगा

भाजपा राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की मुख्यमंत्री को चेतावनी, सांसदों के घरों के सामने नगाड़ा बजाना पड़ेगा मंहगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 23, 2019 12:05 pm IST

दुर्ग। सांसदों के घरों के सामने नगाड़ा बजाने के मामले में बोलते ते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चेतावनी देते हुए कहा है कि सांसदों के घरों के सामने नगाड़ा बजाना मुख्यमंत्री को भारी पड़ेगा। आगे उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी असफलता को भाजपा पर मढ़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें —नकाबपोश बदमाशों ने लूटे ढाई लाख, व्यापारी पर कट्टे के बट से किया हमला

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि 2500 में धान खरीदी का वादा उन्होंने भाजपा से पूछकर नहीं किया था, अब ईमानदारी से मुख्यमंत्री को अपना वादा निभाना चाहिए।

यह भी पढ़ें —राज्य महिला हॉकी अकादमी को बड़ी कामयाबी, 12 खिलाड़ियों को ओलंपिक मे…

बता दें कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के घर का घेराव किया था, इसके पहले बीते कल सुनील सोनी के घर का घेराव कर कांग्रेस कर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बचाए गए थे, कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश के सांसद धान खरीदी के मामले को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात कर प्रदेश का चावल सेंट्रल पूल में खरीदी करने का आग्रह करें और केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं।

यह भी पढ़ें — नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज- कांग्रेस विधायकों की रुचि हो तो जा सकते …

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/eFPHHlB58us” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com