चंद्रपुर शराब बंदी पर भाजपा के दोहरे मानदंड का भंडाफोड़ : कांग्रेस

चंद्रपुर शराब बंदी पर भाजपा के दोहरे मानदंड का भंडाफोड़ : कांग्रेस

चंद्रपुर शराब बंदी पर भाजपा के दोहरे मानदंड का भंडाफोड़ : कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 29, 2021 5:05 pm IST

मुंबई, 29 मई (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब से प्रतिबंध हटाने के मुद्दे पर वह ‘‘दोहरा मानदंड’’अपना रहे हैं।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को विदर्भ के चंद्रपुर जिले में शराब से प्रतिबंध हटा लिया था। छह वर्ष पहले फडणवीस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने वहां शराब पर प्रतिबंध लगाया था।

फडणवीस ने इस निर्णय पर कहा था कि शिवसेना नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार का शराब पर प्रतिबंध हटाने का फैसला ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है और लंबे समय में इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे।

राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस कदम का (शराब से प्रतिबंध हटाने) का बजट सत्र के दौरान समर्थन किया था। इस मुद्दे पर भाजपा के दोहरे रवैये का भंडाफोड़ हो गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दोहरे मानदंड वाली पार्टी है ‘‘जो राजनीतिक अवसरवाद के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है।’’

भाषा नीरज नीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में