जलाशय से महिला और उसके चार बच्चों के शव बरामद, परिजनों ने दामाद सहित ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
जलाशय से महिला और उसके चार बच्चों के शव बरामद, परिजनों ने दामाद सहित ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
नवादा, 12 मई (भाषा) ।बिहार में नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र में फुलवरिया के एक जलाशय से बुधवार को एक महिला और उसके चार बच्चों के शव बरामद किये गये।
ये भी पढ़ें- शादी, दाह संस्कार कार्यक्रम में 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, शहडोल मे…
प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार बैसंत्री ने बताया कि इन पांचों की पहचान सिरदला थानाक्षेत्र के कसियाडीह गांव के सुनील यादव की पत्नी निर्मला देवी (32) और उनकी तीन पुत्रियों और एक पुत्र के रूप में हुई है। बच्चे आठ से बारह वर्ष के हैं ।
उन्होंने बताया कि मृतका के पिता और चतरो गांव के निवासी छोटू महतो ने अपने दामाद एवं बेटी के ससुराल वालों पर उनकी पुत्री और उसके बच्चों की हत्या करने एवं शवों को जलाशय में फेंकने का आरोप लगाया गया है ।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में हो रही बारिश, किसानों को भार…
पुलिस पांचों शवों को पोस्टमार्टम कराने के ली गयी। उसने मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

Facebook


