National Handloom Day 2026: पीएम मोदी की नई रील हुई वायरल, देशवासियों से की ये खास अपील, जानिए क्या कहा

National Handloom Day 2026: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने, स्थानीय कपड़े पहनने और GRWM वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की।

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी की नई रील हुई वायरल, देशवासियों से की ये खास अपील, जानिए क्या कहा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी की नई रील हुई वायरल, देशवासियों से की ये खास अपील, जानिए क्या कहा /image: Social Media

Modified Date: August 7, 2026 / 10:49 am IST
Published Date: August 7, 2026 10:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हैंडलूम उत्पाद खरीदने की अपील की
  • लोगों से GRWM (Get Ready With Me) वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया
  • 7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक शुरुआत को भी याद दिलाया।

नई दिल्ली। National Handloom Day 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोगों से अपील की कि वे हथकरघा उत्पाद खरीदें और इनकी ओर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए वीडियो बनाएं। ‘हथकरघा दिवस’ की पूर्व संध्या पर, मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने से देश के बुनकरों और छोटे व्यापारियों को मदद मिलेगी।

 GRWM ट्रेंड के जरिए हैंडलूम को प्रमोट करने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कल सात अगस्त है, जब हम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाते हैं। आइए, भारत के हथकरघा की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो बनाएं, जिनमें ‘गेट रेडी विद मी’ (मेरे साथ तैयार हों) जैसे वीडियो भी शामिल हैं, और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें।’’उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि सात अगस्त, 1905 को अंग्रेजों के खिलाफ स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे देश के सभी लोग एकजुट हुए थे।

हैंडलूम खरीदो, वीडियो बनाओ

National Handloom Day 2026 मोदी ने कहा, ‘‘अभी पिछले सप्ताह ही आप सभी ने ‘फ्रेंडशिप डे’ मनाया था। मेरा आपसे अनुरोध है कि सात अगस्त को हथकरघा दिवस को भी धूमधाम से मनाएं।’’ दुनिया भर के लोगों का ध्यान हथकरघा उत्पादों की ओर खींचने के लिए सभी से छोटे वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन साझा करने का आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि इसका मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना और बुनकरों व छोटे उद्यमों की आर्थिक रूप से मदद करना है। उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हथकरघा उत्पाद खरीदें और बुनकरों व छोटे व्यापारियों की मदद के लिए वीडियो बनाएं।’’

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.