Gwalior Kanwar Yatra: कांवड़ियों से विवाद के बाद मचा बवाल, अचानक बदल गया पूरा माहौल, पथराव-मारपीट के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण
Gwalior Kanwar Yatra: कांवड़ियों से विवाद के बाद मचा बवाल, अचानक बदल गया पूरा माहौल, पथराव-मारपीट के बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण
Gwalior Kanwar Yatra | Photo Credit: AI
- मामूली झगड़ा उग्र रूप में बदला
- कांवड़ियों के साथ मारपीट और पथराव का आरोप
- बहोड़ापुर और ग्वालियर थाने पर प्रदर्शन
ग्वालियर: Gwalior Kanwar Yatra ग्वालियर में हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों से मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मेवाती मोहल्ले में एक कार के टकराने को लेकर हुए झगड़े में कांवड़ियों के साथ मारपीट और पथराव का आरोप लगा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बहोड़ापुर और किलागेट दोनों थानों का घेराव कर करीब 3 घंटे तक जेल रोड जाम रखा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Gwalior Kanwar Clash दरअसल घटना गुरुवार की देर रात ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी रोड, जगनापुरा मेवाती मोहल्ले की है। आरोप है कि कांवड़ियों के जत्थे के रास्ते में एक आर्टिगा कार आ गई। टकराने की बात पर पहले कहासुनी हुई। फिर मारपीट शुरू हो गई। समुदाय विशेष के लोगों पर कांवड़ियों से मारपीट का आरोप लगते ही इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही कांवड़ियों के साथी और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता बहोड़ापुर थाने पहुंचे और सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आलोक परिहार, पुलिस लाइन के आरआई रंजीत सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। थाना क्षेत्र तय न होने को लेकर करीब 3 घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद प्रदर्शनकारी ग्वालियर थाने पहुंचे। बहोड़ापुर पुलिस का कहना था कि घटना स्थल ग्वालियर थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए FIR भी वहीं होगी। ग्वालियर थाने पर भी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीएसपी नागेंद्र सिकरवार, एसडीएम प्रदीप शर्मा और 5 थानों के प्रभारियों ने लोगों को समझाइश दी।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। वहीं परिजनों और हिन्दू संगठनों ने आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : खरगे vs रिजिजू.. सदन में आर-पार, अमित शाह के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, क्या ऐसे ही शोर शराबे में दब जाएंगे असली मुद्दे?
- शह मात The Big Debate: सांसदों और अफसरों में ‘लड़ाई’.. सम्मान की दुहाई! बृजमोहन के बाद विजय बघेल ने की शिकायत, जानिए राज्य का मामला आखिर संसद तक क्यों पहुंचा?
- शह मात The Big Debate: वाह सड़क.. आह सड़क, आंकड़ों की तड़क-भड़क! MP में सड़कों के लिए रोना जारी, बार-बार ताकीद के बाद भी क्यों नहीं सुधरे हालात

Facebook


