Burhanpur Collectorate News: कलेक्ट्रेट परिसर में सरपंच ने उठाया ऐसा कदम, मच गई अफरा-तफरी, दौड़ पड़े अधिकारी और नेता, जानें क्या है पूरा मामला
Burhanpur Collectorate News: कलेक्ट्रेट परिसर में सरपंच ने उठाया ऐसा कदम, मच गई अफरा-तफरी, दौड़ पड़े अधिकारी और नेता, जानें क्या है पूरा मामला
Burhanpur Collectorate News | Photo Credit: AI
- कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी
- दिव्यांग सरपंच ने कीटनाशक पीया
- सचिव और सहायक सचिव पर प्रताड़ना का आरोप
बुरहानपुर: Burhanpur Collectorate News बुरहानपुर कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम सीतापुर के दिव्यांग सरपंच ने कलेक्टर कार्यालय से कुछ दूरी पर कथित रूप से कीटनाशक पी लिया। संयोग से उसी समय जल समस्या को लेकर कांग्रेस नेता और पार्षद ज्ञापन देने पहुंचे थे। सभी ने तत्काल सरपंच को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
Burhanpur Collectorate News शुरुआती जानकारी के अनुसार पंचायत से जुड़े विवाद और मानसिक तनाव के चलते सरपंच ने यह कदम उठाया है। कीटनाशक पीने के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह और कांग्रेस नेताओं के समक्ष सरपंच पंचायत सचिव, सहायक सचिव पर परेशान करने का आरोप लगा रहा है। वही विधायक मंजू दादु को लेकर भी वो नारजगी व्यक्त करते दिखाई दिया।
घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान जल समस्या को लेकर ज्ञापन देने आए कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी और पार्षदों ने तत्काल सरपंच की मदद की। कलेक्टर हर्ष सिंह भी मौके पर पहुंचे और सरपंच को तत्काल तहसीलदार के वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कीटनाशक पीने के बाद सरपंच ने पंचायत में पदस्थ सचिव और सहायक सचिव पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। साथ ही स्थानीय विधायक मंजू दादु को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं, इस पूरे मामले पर जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा ने कहा कि पंचायत से जुड़े विवाद की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : खरगे vs रिजिजू.. सदन में आर-पार, अमित शाह के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, क्या ऐसे ही शोर शराबे में दब जाएंगे असली मुद्दे?
- शह मात The Big Debate: सांसदों और अफसरों में ‘लड़ाई’.. सम्मान की दुहाई! बृजमोहन के बाद विजय बघेल ने की शिकायत, जानिए राज्य का मामला आखिर संसद तक क्यों पहुंचा?
- शह मात The Big Debate: वाह सड़क.. आह सड़क, आंकड़ों की तड़क-भड़क! MP में सड़कों के लिए रोना जारी, बार-बार ताकीद के बाद भी क्यों नहीं सुधरे हालात

Facebook


