रेल पटरियों पर महिला और पुरुष के शव मिले

रेल पटरियों पर महिला और पुरुष के शव मिले

रेल पटरियों पर महिला और पुरुष के शव मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 12, 2020 2:58 pm IST

ठाणे, 12 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के अंबरनाथ और बदलापुर स्टेशनों के बीच रेल पटरियों पर एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कल्याण रेलवे पुलिस थाने के निरीक्षक वी डी शार्दुल ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब आठ बजे योगेश बेंदोर (32) और प्रीति धावड़ (22) के शव रेल की पटरियों पर मिले। वे खड़ावली के रहने वाले थे।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है तथा कारण का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है।

भाषा शुभांशि अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में