पीलीभीत में युवक और किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले

पीलीभीत में युवक और किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले

पीलीभीत में युवक और किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: April 2, 2021 12:23 pm IST

पीलीभीत (उप्र), दो अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बिलसंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार ने पत्रकारों को बताया जिले के बिलसंडा थानाक्षेत्र के ग्राम लिलहर में शुक्रवार सुबह एक युवक और एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। कुमार के अनुसार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बिलसंडा पुलिस के अनुसार लिलहर गांव का रहने वाला 21 वर्षीय अनिल पेशे से मजदूर था और वह और गांव की ही 16 वर्षीय किशोरी एक-दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों की असहमति पर ये लोग बृहस्पतिवार रात अपने-अपने घरों से निकले और थोड़ी दूरी पर खेत में लगे एक नीम के पेड़ से लटक कर जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि शव वरामद होने के बाद अब दोनों के घरवाले एक-दूसरे के ऊपर हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं।

बिलसंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में किसी भी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित


लेखक के बारे में