बिजनौर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला

बिजनौर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला

बिजनौर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 29, 2020 3:14 pm IST

बिजनौर, 29 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अपनी पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने वाले एक व्यक्ति का शव रविवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव में नरेन्द्र चौहान (50) ने घरेलू विवाद में शुक्रवार को अपने पत्नी किरण को चाकू से वार कर घायल कर दिया था और इसके बाद वह फरार हो गया था।

पुलिस कार्यालय के अनुसार गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया था। किरण के बेटे सत्यम ने पिता के खिलाफ मां पर जानलेवा हमला करने

की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक बाग में नरेन्द्र का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में