उत्तर प्रदेश के शामली में खेत में मिला व्यक्ति का शव
उत्तर प्रदेश के शामली में खेत में मिला व्यक्ति का शव
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 18 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान प्रदीप कश्यप के तौर पर हुई है। प्रदीप का शव बृहस्पतिवार शाम को जिले के झिंझाना पुलिस थाना क्षेत्र के काकारौली गांव में मिला था।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


