मुजफ्फरनगर में लापता व्यक्ति का शव बरामद

मुजफ्फरनगर में लापता व्यक्ति का शव बरामद

मुजफ्फरनगर में लापता व्यक्ति का शव बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: April 1, 2021 9:14 am IST

मुजफ्फरनगर, एक अप्रैल (भाषा) पुलिस ने यहां एक व्यक्ति का शव बरामद किया है जो पिछले एक दिन से लापता था।

पुलिस ने बताया कि अंकित शर्मा नाम के व्यक्ति का शव बुधवार को बरामद किया गया है और उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक हत्यारों की पहचान हालांकि नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में