बाॅर्डर सील कर आने-जाने पर प्रतिबंध, 11 सौ के करीब पहुचे कंटेनमेंट जोन, राजधानी में 2 दिनों में मिले 72 नए कोरोना मरीज

बाॅर्डर सील कर आने-जाने पर प्रतिबंध, 11 सौ के करीब पहुचे कंटेनमेंट जोन, राजधानी में 2 दिनों में मिले 72 नए कोरोना मरीज

बाॅर्डर सील कर आने-जाने पर प्रतिबंध, 11 सौ के करीब पहुचे कंटेनमेंट जोन, राजधानी में 2 दिनों में मिले 72 नए कोरोना मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 27, 2020 3:05 pm IST

भोपाल। ‘कोरोना किल अभियान’ के बीच मध्य प्रदेश में नए पाॅजिटिव मरीज लगातार मिलते जा रहे हैं। दो दिन में भोपाल में 72 नए मरीज सामने आए हैं। जिनमें वन विहार का एक कर्मचारी शामिल है। इस कर्मचारी के संपर्क में वन विभाग के अन्य 10 कर्मचारी भी आए थे। सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं चिरायु अस्पताल में भर्ती बीजेपी विधायक ओपी सकलेचा को माॅड्रेट निमोनिया से सीवियर निमोनिया हो गया है।

ये भी पढ़ें: कल होगा एक दिन का टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश, सब्जी-किराना दुकानें भी रहेंगी बंद

डाॅक्टरों का कहना है कि सकलेचा की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में 203 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आए थे। शनिवार को प्रदेश में 167 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो कोरोना से इंदौर में चार लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक 41 मरीज भोपाल में मिले, जून के आखिरी सप्ताह में कोरोना ग्वालियर-चंबल इलाके में तेजी से फैला है।

ये भी पढ़ें: खरगोन में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, जबलपुर में भी 3 नए मरीज आए …

अकेले मुरैना जिले में 4 दिन में 118 से अधिक नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मुरैना में इंदौर के बराबर 36 नई रिपोर्ट पाॅजिटिव आईं। शनिवार को मुरैना में नए 18 मरीजों की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आ गई। तो पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हो गई। इस रिपोर्ट के बाद चंबल नदी की सीमा सील कर दी गई। प्रशासन का मानना है कि राजस्थान के धोलपुर से संक्रमण मुरैना में फैल रहा है। ऐसे में बाॅर्डर सील कर आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संक्रमण के बीच प्रदेश में कंटेनमेंट इलाकों की संख्या करीब ग्यारह सौ तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: BJP के पूर्व विधायक ने लगाया बीजेपी के ही महासचिव कैलाश विजयवर्गीय …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com