मासूम बच्चे की हत्या में प्रेमी, प्रेमिका गिरफ्तार

मासूम बच्चे की हत्या में प्रेमी, प्रेमिका गिरफ्तार

मासूम बच्चे की हत्या में प्रेमी, प्रेमिका गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 22, 2020 4:14 pm IST

बांदा (उप्र), 22 अक्टूबर (भाषा) जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड गांव में दो दिन पहले हुई आठ साल के बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला और उसके प्रेमी व सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ शंकर मीणा ने घटना का खुलासा करते हुए यहां बताया, ‘‘चौसड गांव में मंगलवार की सुबह शिक्षक राजेश कुशवाहा के आठ साल के बच्चे प्रिंस का शव पुआल (पराली) में दबा बरामद किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई थी।’

उन्होंने बताया कि ‘इस सिलसिले में बच्चे के पड़ोस में रहने वाली महिला सतरूपा और उसके प्रेमी अंकित कुशवाहा के अलावा बच्चे के पिता को फोन कर गुमराह करने वाले अंकित के साथी छोटा गुप्ता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

गिरफ्तार प्रेमी-प्रेमिका के हवाले से एसपी मीणा ने बताया, ‘सोमवार की दोपहर प्रिंस खेलते-खेलते सतरूपा के घर पहुंच गया था, उस समय प्रेमी-प्रेमिका आपत्तिजनक स्थिति में थे, दोनों को लगा कि प्रिंस लोगों को इस बारे में बता देगा। इसलिए दोनों ने उसे पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में रात को शव घर से कुछ दूरी पर पुआल के ढेर में छिपा दिया था।’

मीणा ने बताया, ‘सुबह शव मिलने के बाद अंकित ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने साथी छोटा गुप्ता से प्रिंस के पिता राजेश कुशवाहा को बच्चे का अपहरण किये जाने विषयक कई फोन करवाये थे।’

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में