विधायक की दबंगाई, मकान का ताला तोड़कर भाई को दिया कब्जा

विधायक की दबंगाई, मकान का ताला तोड़कर भाई को दिया कब्जा

विधायक की दबंगाई, मकान का ताला तोड़कर भाई को दिया कब्जा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: June 25, 2017 8:14 am IST

सतना के राजेंद्रनगर में रैगाँव विधायक ऊषा चैधरी और उनके परिवार की दबंगई सामने आई है… हालांकि घटना दो दिन पुरानी है …दरअसल घटना 22 जून की है जहां शाम पाँच बजे विधायक ऊषा चैधरी पुलिस और अपने लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंची और एक मकान का ताला तोड़कर अपने भाई हीरालाल का कब्जा करा दिया।

बताया जा रहा है कि ये मकान विधायक ऊषा चैधरी के भाई हीरालाल ने डेढ़ साल पहले 50 हजार रु एडवांस देकर तीन महीने के अंदर मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था… लेकिन रजिस्ट्री नही कराई… उधर भूस्वामी की माने तो विधायक मैडम विधायकी की धौस देकर फ्री में भाई हीरालाल के नाम मकान ट्रांसफर करने के लिये ब्लैकमेल कर रही थी।

विधायक के परिवार के एक भाई मुन्नालाल साकेत को दो महीने पहले भूस्वामी ने अपना ये मकान बेच दिया….भाई हीरालाल की बजाय मुन्नालाल को मकान बेचने की बात दबंग विधायक को बेहद नागवार गुजरी… पूरे घटनाक्रम का मोबाइल वीडियो सामने आने पर विधायक की दबंगई सामने आई है, विधायक के पति जगदीश चैधरी गाली गलौज करते देखे जा सकते है, खुद विधायक जी पुलिस के जरिये मकान में कब्जा कराते देखी जा सकती है, विधायक जी के साथ आये लोग किस तरह झगड़ा कर रहे है और मकान में चढ़कर उजाड़ रहे है।


लेखक के बारे में