पन्ना के एक मैरिज गार्डन में धूम धाम से शादी संपन्न हुई. बारातियों ने नागिन डांस किया. दूल्हा-दुल्हन ने फेरे लिए. लेकिन जब विदाई का समय आया तो दुल्हन वापस मायके लौट गई. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे को बिना दुल्हन लिए घर वापस लौटना पड़ा.
स्टेज पर पसरे सन्नाटे की ये तस्वीर एक शादी समारोह के बाद की है. जहां नीरज अग्रवाल नाम के युवक ने शादी तो कर ली. लेकिन उसकी दुल्हन शादी के बाद ससुराल की बजाए मायके लौट गई. दरअसल पन्ना के रहने वाले नीरज की शादी सिमरिया तहसील की लड़की से हुई थी. शादी पूरे रीति रिवाज से सपन्न हुई और जब विदाई का समय हुआ तो नीरज का आतीत उसके सामने आ गया. उसकी पूरानी प्रेमिका मैरिज गार्डन पहुंच गई और हंगामा शुरु कर दिया.
हंगामा बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंचा गई लेकिन तब तक जालसाज प्रेमिका दूल्हे को धमकियां देकर फरार हो चुकी थी. लड़कियों के मन में जीवन साथी को लेकर बेहद उत्साह होता है, लेकिन इस युवती की शादी में जो कुछ हुआ, उसने उसे अंदर तक झकझोर दिया है, और शायद इसी लिए शादी होने के बाद भी वो नीरज को छोड़कर चली गई