Panna Crime News: शादीशुदा प्रेमिका के साथ युवक करना चाहता था ऐसा काम, नहीं मानने पर कर दिया कांड, फिर खुद जहर खाकर दे दी जान

Ads

Panna Crime News: पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला की उसके प्रेमी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

  • Reported By: Amit Khare

    ,
  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 08:21 PM IST

Panna Crime News/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • पन्ना जिले में आशा कार्यकर्ता की उसके प्रेमी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
  • वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली।
  • पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Panna Crime News: पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला की उसके प्रेमी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान रजनी शुक्ला के रूप में हुई है, जो आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं। वहीं आरोपी का नाम सुरेंद्र तिवारी बताया जा रहा है। दोनों संगवारी गांव के निवासी थे और काफी समय से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, (Panna Crime News) जिसके बाद सुरेंद्र तिवारी ने धारदार हथियार से रजनी शुक्ला पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शादीशुदा थी मृतका

Panna Crime News: घटना के बाद आरोपी ने भी जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी भी जान चली गई। जबकि मृतिका पहले से शादी शुदा थी और उसकी 17 साल की एक बच्ची भी है। (Panna Crime News) सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-