भाई ने बहन को मारी गोली….
भाई ने बहन को मारी गोली....
भिंड में एक भाई के हाथों बहन की जान चली गई। मामला ब्रम्हपुरी नगर का है। दरअसल कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू दिनेश ओझा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को रविवार के दिन साफ करने के बाद पलंग की दराज में रख दिया था। आज सुबह सबलोग अपने काम मे व्यस्थ थे। दिनेश ओझा काम के सिलसिले में घर से बाहर जाने के लिए तैयार हो रहे थे और दिनेश की 14 साल की बेटी निधि ओझा खाना बना रही थी। तभी निधि के छोटे भाई बेटू के हाथों खेलते वक्त पलंग के दराज में रखी पिस्टल हाथ लग गई। बेटू ने खेलते हुए पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया और पिस्टल से चली गोली खाना बना रही निधि के सर में लगी। गोली लगते ही निधि की मौत हो गई। निधि की मौत के बाद चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Facebook


