सभापति ने अमित जोगी से कहा- ‘सवाल पूछने का समय दिया था, भाषण देने का नहीं’

सभापति ने अमित जोगी से कहा- 'सवाल पूछने का समय दिया था, भाषण देने का नहीं'

सभापति ने अमित जोगी से कहा- ‘सवाल पूछने का समय दिया था, भाषण देने का नहीं’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: February 9, 2018 6:30 am IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र पांचवे दिन स्वतंत्र विधायक अमित जोगी ने सदन में कोल्ड स्टोरेज का मुद्दा उठाया. अमित जोगी ने कोल्ड स्टोरेज की टोटल स्टोरेज कैपिसिटी जानने के लिए कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से सवाल किया, लेकिन कृषि मंत्री के पास इसकी जानकारी नहीं थी. तो वहीं अमित जोगी ने फिर कृषि मंत्री पर सवाल दागा क्या कोल्ड स्टोरेज की जांच होती है? 

   

   

   

अमित जोगी ने सभापति के टोकने के बावजूद आरोप लगाते रहे, जिस पर सभापति ने अमित जोगी पर फटकार भी लगाई. सभापति ने अमित जोगी से कहा ” आपको सवाल पूछने का समय दिया गया था, भाषण देने का नहीं” जिससे नाराज अमित जोगी, सियाराम कौशिक और आरके राय ने सदन से वॉक आउट कर दिया. 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में