छत्तीसगढ़ में सेंधमारों ने आभूषण दुकान में चोरी की

छत्तीसगढ़ में सेंधमारों ने आभूषण दुकान में चोरी की

छत्तीसगढ़ में सेंधमारों ने आभूषण दुकान में चोरी की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: January 10, 2021 3:22 pm IST

रायगढ़, 10 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात बदमाश सेंध मारकर आभूषण की एक दुकान में घुस गए और पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरों के साथ फरार हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर तमनार कस्बे में स्थित दुकान के शटर को गैस कटर से काटकर बदमाश उसके अंदर घुस गए। यह घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुई।

उन्होंने बताया कि दुकान मालिक जब वहां पहुंचा तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सेंधमारों ने गैस कटर और हथौड़े की मदद से तिजोरी को तोड़ दिया और उसमें रखे पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण के साथ फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में