मध्यप्रदेश के सीधी में बस हादसा, 1 की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल
मध्यप्रदेश के सीधी में बस हादसा, 1 की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल
रीवा से सीधी की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, घटना में 1 यात्री की मौत हो गई वहीं 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केद्र में भर्ती करवाया गया, वहीं 11 गंभीर घायलों को रीवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें – शादी समारोह में जश्न की गोली दुल्हन को लगी, अस्पताल में दाखिल
सीधी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बाघवार टोल प्लाजा के पास हुई घाटना में अभी तक कुल मिलाकर 24 लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


