खड़ी ट्रक से टकराई बस, हादसे में चार लोगों की मौत, 20 यात्री घायल

खड़ी ट्रक से टकराई बस, हादसे में चार लोगों की मौत, 20 यात्री घायल

खड़ी ट्रक से टकराई बस, हादसे में चार लोगों की मौत, 20 यात्री घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: August 30, 2018 6:43 am IST

बलरामपुर। बलरामपुर-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा NH 343 में बघिमा गांव के पास आज सुबह लगभग 5 बजे हुआ। जब एक स्लीपर बस खड़ी ट्रक से जाकर टकरा गई।

देखें वीडियो-

पढ़ें- ओपी चौधरी आज लौटेंगे रायपुर,एयरपोर्ट से लेकर एकात्म परिसर तक भव्य स्वागत की तैयारी

टक्कर इतनी भीषण थी की ट्रक का आधा हिस्सा बस के अंदर जा घुसा। जिसमें 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से घायलों और डेडबॉडी को निकाला। फिलहाल गंभीर घायलों को बरियों मे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। बाकि घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर की झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में