यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 21 यात्री घायल जिनमें पांच की हालत गंभीर

यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 21 यात्री घायल जिनमें पांच की हालत गंभीर

यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 21 यात्री घायल जिनमें पांच की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: March 18, 2021 6:50 pm IST

आगरा, 18 मार्च (भाषा) यमुना एक्सप्रेस-वे मील के पत्थर 150 स्थित छलेसर के निकट बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात यात्रियों से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में 21 यात्री घायल हुए है जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

हादसे की सूचना पर सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह और थाना खंदौली और एत्मादपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बस से निकाला। घायलों को डॉ.सरोजनी नायडू अस्पताल भेजा गया, जहां पांच यात्रियों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि निजी बस करीब 90 यात्रियों को लेकर गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी।

उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे बस चालक छलेसर के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

भाषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में