फिर से थमेगे बसों के पहिए! यात्री किराया नहीं बढ़ाने से नाराज बस ऑपरेटर, बोले- राज्य सरकार से होगी अब आर-पार की लड़ाई

फिर से थमेगे बसों के पहिए! यात्री किराया नहीं बढ़ाने से नाराज बस ऑपरेटर, बोले- राज्य सरकार से होगी अब आर-पार की लड़ाई

फिर से थमेगे बसों के पहिए! यात्री किराया नहीं बढ़ाने से नाराज बस ऑपरेटर, बोले- राज्य सरकार से होगी अब आर-पार की लड़ाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 22, 2020 12:53 pm IST

जबलपुर। कोरोना संक्रमण काल के चलते ज्यादातर यात्री बसों के पहिए थमे हुए हैं, बावजूद इसके परिवहन विभाग बसों से टैक्स की वसूली कर रहा है जिसे लेकर बस ऑपरेटरों में गहरी नाराजगी है। परिवहन विभाग के इस कदम का विरोध करते हुए बस ऑपरेटरों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। यात्री बसों का किराया न बढ़ने से नाराज बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी तक दे दी है और इस बार किसी भी हालत में वे अपने कदम वापस खींचने तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने दुर्ग पहुंचकर दिवंगत मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि

बस ऑपरेटरों का कहना है कि डीजल और टायरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए उन्होंने किराया निर्धारण बोर्ड के समक्ष किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था, जिसे बकायदा मान भी लिया गया लेकिन 3 माह बीतने के बाद भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। लिहाज़ा अब उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। बस ऑपरेटरों की मानें तो कोरोना काल में लोगों ने बसों का सफर पूरी तरह से बंद कर दिया है जिसके चलते उनकी आय प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें:जिला अस्पताल के डॉक्टर पर युवती ने लगाया दुष्कर्म क…

बस ऑपरेटर 50 फ़ीसदी किराए में बढ़ोतरी करना चाहते हैं जिसका प्रस्ताव बकायदा सरकार के पास भी लंबित है इस पर अंतिम फैसला न लिए जाने से बस ऑपरेटरों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है और इसे लेकर बस ऑपरेटर लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने दिवंगत मोतीलाल वोरा को बताया अजातशत्रु…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com