मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर की हालत बिगड़ी हुए हॉस्पिटल में एडमिट,कांग्रेस के सारे कार्यक्रम निरस्त
मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर की हालत बिगड़ी हुए हॉस्पिटल में एडमिट,कांग्रेस के सारे कार्यक्रम निरस्त
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही कमलनाथ सरकार के मंत्री मंडल के सदस्य एक्शन के मूड नजर आ रहे है। इस बीच कुछ मंत्रियों पर उनका एक्शन ही भारी पड़ने लगा है। हम बात कर रहे है कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर की। जिन्हें आज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है।
ये भी पढ़ें – सोनू निगम ने फैंस का मरोड़ा हाथ,वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि प्रदुम्न सिंह तोमर को अचानक बोलने में तकलीफ होने लगी थी। साथ ही चक्कर आने लगे थे। ऐसे में आनन-फानन में उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर के कहना है कि प्रदुमन सिंह तोमर को वायरल हुआ है। साथ ही थ्रोड इफेंक्शन की शिकायत है। जो नींद पूरी नही होने के कारण साथ ही थकावट की वजह से होता है। वहीं प्रदुमन सिंह तोमर के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बाद कांग्रेसी भी अस्पताल पहुंच गए है। लेकिन फिलहाल प्रदुमन सिंह तोमर की तबीयत ज्यादा खराब है। इसलिए किसी को भी उनसे मिलने नही दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें –लोकसभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस, करीना कपूर को बनाएगी उम्मीदवार
आपको बता दें कि प्रदुमन सिंह तोमर जब से कमलनाथ की सरकार में मंत्री बने है। तब से वह अपने क्षेत्र में ज्यादा ही सक्रिय हो गए है। वे रात के दो बजे अस्पतालों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकल पड़ते है, तो कभी अल सुबह पानी की स्थिति को लेकर मोहल्लों में धुमने लगते है। फिलहाल डॉक्टरों ने प्रदुमन सिंह तोमर को 2 दिन तक एडमिट रखने की बात कह रहे है। जिसके कारण उनके सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए है।

Facebook


