कैबिनेट मंत्री ने 370 हटाए जाने पर कहा- अब POK भी भारत का हिस्सा होना चाहिए, जानिए कांग्रेस की राय

कैबिनेट मंत्री ने 370 हटाए जाने पर कहा- अब POK भी भारत का हिस्सा होना चाहिए, जानिए कांग्रेस की राय

कैबिनेट मंत्री ने 370 हटाए जाने पर कहा- अब POK भी भारत का हिस्सा होना चाहिए, जानिए कांग्रेस की राय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 14, 2019 6:40 am IST

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से देशभर में इन दिनों सियासत गर्मा गई है। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर ने कहा है कि 370 हटने के बाद अब केंद्र सरकार बाकी के हिस्सों को भी भारत में जोड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि POK भी भारत का हिस्सा होना चाहिए, और POK के लिए जो भी होगा कांग्रेस पार्टी देशहित के लिए एकजुट है।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षाबल तैयार, नक्सलियों के हर मंसूबे को नाकाम करने का दावा

कैबिनेट मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर आर्टिकल 370 हटाए जाने के तरीके का विरोध करते हुए कहा है कि धारा 370 हटाने का तरीका गलत था। विपक्ष और अन्य लोगों को भी भरोसे में लेना चाहिए। नेहरू जी की ताकत के दम पर कश्मीर के राजाहरि सिंह से सरेंडर कराकर भारत का हिस्सा बनाया था।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की टीम में इन कैडर्स का है बोलबाला, प्रशासनिक दफ्तरों में शीर्ष 

इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता तो सरकार आज धारा 370 नहीं हटा पाती। वहीं कमलनाथ सरकार की योजनाओं को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार अब वृद्धा पेंशन बढ़ाकर जल्द ही अब एक हजार रूपए कर देगी, जोकि शिवराज सरकार में 150-200 रूपए मिलती थी।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/iEsu6n6OriM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में