धान की नीलामी को लेकर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक ख़त्म, मंत्री अकबर ने कहा समीक्षा कर तय किया जाएगा धान का उचित रेट

धान की नीलामी को लेकर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक ख़त्म, मंत्री अकबर ने कहा समीक्षा कर तय किया जाएगा धान का उचित रेट

धान की नीलामी को लेकर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक ख़त्म, मंत्री अकबर ने कहा समीक्षा कर तय किया जाएगा धान का उचित रेट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: March 5, 2021 12:10 pm IST

रायपुर। धान की नीलामी को लेकर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक ख़त्म हो गई है, बैठक ख़त्म होने के बाद मंत्री मो.अक़बर ने कहा है कि बिडरों ने कई जगह से अलग-अलग रेट दिए हैं, सभी जगहों से आए रेट की समीक्षा की जाएगी, समीक्षा कर उचित रेट में धान की नीलामी होगी।

ये भी पढ़ें: एसपी ने संपन्न कराए कई खेल, प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

जानकारी के अनुसार नीलामी के लिए 11 से 14 सौ रुपए तक बेस रेट आया है, राज्य के लगभग 150​ बिडरों ने यह रेट दिए हैं, लेेकिन रेट पर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल उपसमिति लेगी, 20.50 लाख मीट्रिक़ टन धान की नीलामी की जाएगी।

ये भी पढ़ें : गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल, इधर IED ब्ल…

बता दें कि इस साल सरकार ने लगभग 93 लाख मिट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की है,छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्रीय पूल में राज्य के धान का कोटा बढ़ाने की मांग को केंद्र द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के कारण राज्य सरकार ने एमएसपी पर खरीदी गई करीब 20 लाख मीट्रिक टन धान की नीलामी खुले बाज़ार में करने की कवायद शुरू कर दी है। पूरे राज्य में सरकार द्वारा खरीदा गया कुल धान का करीब 21 लाख टन सरप्लस खुले में रखा हुआ है, समय रहते इसका निराकरण होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें : युवक ने आरक्षक के घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, कुत्ते को शौच कराने …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com