ओडिशा से पंजाब भेजा जा रहा था 6545 किलो गांजा, सेंट्रल एक्साइज़ की टीम ने धरा
ओडिशा से पंजाब भेजा जा रहा था 6545 किलो गांजा, सेंट्रल एक्साइज़ की टीम ने धरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा से पंजाब ले जाई जा रही गांजा की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सेंट्रल एक्साइज को सफलता मिली है। सेंट्रल एक्साइज रायपुर और डीआरआई नागपुर जोन के अधिकारियों के संयुक्त टीम ने रविवार को 6545 किलो गांजे से भरा ट्रक पकड़ा।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक ओडिशा के मलकानगिरी से पंजाब के लिए निकला था। ट्रक क्रमांक सीजी 07-सीए 5727 को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा गया। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज की कार्रावाई को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। अब से पहले एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कभी बरामद नहीं किया गया था। बरामद गांजा की कीमत 9 करोड़ 81 लाख रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : साढ़े 4 करोड़ की कार खरीदने की खुशी पल भर में हो गई चकनाचूर, देखिए वीडियो
बता दें कि गांजा तस्करों के लिए ओडिशा से गांजा सप्लाई करने के लिए छत्तीसगढ़ और खासतौर पर रायपुर ही आसान रूट माना जाता है। यही कारण है कि आए दिन रायपुर में गांजा तस्करों से गांजा बरामद किया जाता रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले माह मई में ही रायपुर पुलिस ने रायपुर और आसपास के इलाकों से बरामद कुल 8 हजार से ज्याद किलो गांजा जला कर नष्ट किया था, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


