कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन डीसी अवंती घोटाले में गिरफ्तार, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी किया था केस

कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन डीसी अवंती घोटाले में गिरफ्तार, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी किया था केस

कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन डीसी अवंती घोटाले में गिरफ्तार, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी किया था केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 27, 2021 1:27 pm IST

मुंबई, 27 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की बहन कंचन को डीसी अवंति कार फाइनेंसिंग एवं फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पढ़ें- अब बिलासपुर में लैंड कर सकेंगे 72 सीटर विमान.. उत्तर छत्तीसगढ़ की पूरे देश से एयर कनेक्टिविटी हुई मजबूत

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) की टीम ने कंचन को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस निरीक्षक सचिव वाजे, पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मामले में कंचन की कथित भूमिका सामने आने के बाद की गई है।

पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी लोक प…

सीआईयू ने पिछले महीने डीसी अवंति कार फाइनेंसिंग गिरोह का पिछले महीने भंडाफोड़ किया था और 28 दिसंबर 2020 को छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई कार खरीददारों और वित्त प्रदाताओं के साथ धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा करने को लेकर की गई थी।

पढ़ें- टेनिस के ये 2 खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए, …

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने आरोप लगाया था कि कार डिजाइनर की कंपनी ने उनसे 5.7 करोड़ रुपये की ठगी की है, जो रकम उन्होंने एक कार के लिए अदा की थी।

 


लेखक के बारे में