कार से लाखों का कैश जब्त, बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर पुलिस की सख्ती
कार से लाखों का कैश जब्त, बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर पुलिस की सख्ती
रायपुर। रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 46 लाख 50 हजार रुपए के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक भारत माता चौक में बिलासपुर RTO से पंजीकृत इनोवा में मुकेश सिंह नाम का व्यक्ति जा रहा था।
पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, बिलासपुर में जोगी के साथ करेंगी सभा को संबोधित
रोककर जब उससे पूछताछ की गई और गाड़ी की तलाशी ली गई, तो 46 लाख 50 हजार रुपए कैश मिले। खुद को TMT कंपनी का मैनेजर बताने वाले मुकेश रुपए के बारे में ठीक-ठीक जवाब नहीं दे सका कि वो कहां जा रहा है और रुपए कहां से आए। लिहाजा पुलिस ने मूलत: बिहार निवासी मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया।
पढ़ें- आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई, 2 ऑटो में भरी बसपा की प्रचार सामग्री जब्त
साथ ही इनकम टैक्स और चुनाव अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एक टीम को तलाशी के लिए मुकेश के घर भी भेजा गया। आपको बता दें कि आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी रकम लेकर चलने वाले को सही दस्तावेज या कारण बताना अनिवार्य है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


