बिलासपुर में शैलेष पांडेय का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़
बिलासपुर में शैलेष पांडेय का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवी सूची सामने आते ही उम्मीदवारों का विरोध शुरु हो गया है। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी शैलेष पांडेय का विरोध करना शुरु कर दिया है। कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही बड़े नेताओं के नाम से गालियां देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि बिलासपुर से अशोक अग्रवाल और अटल श्रीवास्तव भी कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे। अटल श्रीवास्तव के समर्थक कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के अभयनारायण राय ने पार्टी के इस फैसले के खिलाफ आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वे शैलेश पांडेय के खिलाफ काम करेंगे। उनका कहना है कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।
यह भी पढ़ें : पांचवें वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा
बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के भीतर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तोड़ दिए, खिड़कियों के कांच फोड़ दिए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


