ईवीएम में गड़बड़ी के डर से दिनरात पहरेदारी में लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता
ईवीएम में गड़बड़ी के डर से दिनरात पहरेदारी में लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई है और उनके भाग्य का फैसला 11 दिसम्बर को होने वाला है,लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों को ईवीएम मशीन में गडबडी होने की चिंता सता रही है। और ईवीएम मशीन में कोई गडबडी न हो इसके लिए कांग्रेसियो ने स्ट्रांग रुम के बाहर पहरेदारी का तंबू गाड दिया है।
ये भी पढ़ें –कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल की पुलिस अफसर को धमकी, कहा- सस्पेंड करवा दूंगा, देखिए वीडियो
ज्ञात हो कि बलरामपुर जिले में शासकीय महाविद्यालय को स्ट्रांग रुम बनाया गया है और वोटों की गिनती वहीं होने वाली है।जिले की दो विधानसभा सामरी और रामानुजगंज की मतपेटियां यहीं रखी गई हैं और सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। चारो ओर फोर्स की तैनाती है लेकिन उसके बाद कांग्रेस के रामानुजगंज प्रत्याशी बृहस्पति सिंह की मानें तो भाजपा के पास राज्य से लेकर केन्द्र तक सत्ता शासन है और वो इसमें गडबडी कर ईवीएम मशीनों को बदल सकते हैं इसी गडबडी की आशंका में सामरी विधानसभा और रामानुजगंज विधानसभा से रोज 5-5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की ड्यूटी यहां पहरेदारी में लग रही है।कांग्रेसी पूरी रात यहां पहरा दे रहे हैं और दिन में भी पहरा देकर ईवीएम मशीन की रखवाली कर रहे है। पहरा देने वाले कांग्रेसी मानते हैं की सरकार की सुरक्षा चाक चौबंद है लेकिन गडबडी कहीं से भी हो सकती है इस कारण वो पहरा दे रहे हैं।बृहस्पति सिंह ने कहा की मतगणना तक वो ईवीएम मशीनों की रखवाली में पहरा देंगे।

Facebook


