कांग्रेस मना रही विश्वासघात दिवस के चार साल, गिनाएगी केंद्र की विफलताएं
कांग्रेस मना रही विश्वासघात दिवस के चार साल, गिनाएगी केंद्र की विफलताएं
रायपुर। मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बीजेपी अपनी चार साल की उपलब्धियां गिना रही है। वहीं कांग्रेस आज विश्वासघात दिवस के रुप में मना रही है।

ये भी पढ़ें-मोदी सरकार के चार साल पूरे, देशभर में जश्न मनाएगी बीजेपी
सभी राज्यों में कांग्रेस के नेता इस मौके पर प्रेस कांफ्रेंस करके मोदी सरकार के चुनाव के दौरान किये गए वादों की याद दिलाएंगे। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करना तय किया है.
ये भी पढ़ें- मेजर गोगोई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी
छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत रायपुर में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस इस मौके पर केंद्र सरकार की विफलताओं को गिनायेगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


